फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं थम रहा सिसवा में जमीन विवाद, प्रशासन ने जब्त की भूमि

Fri, 13 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के सिसवा में अगस्त में शुरू हुआ जमीन संबंधी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक जहां तीन पक्षों ने 21 नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया है। वहीं, प्रशासन जमीन को जब्त करने के बाद गांव पर कड़ी नजर रख रहा है।
विज्ञापन


11 अगस्त को व्यापारी वृजेंद्र के घर पर गांव के 41 लोग चढ़ गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने परिवार के लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का कारण जमीन विवाद है। ग्राम प्रधान जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। वृजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान अजय कुमार समेत नौ नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट बलबा आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। उसी दिन दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान की पत्नी प्रियंका ने थाने में तहरीर दी कि सिसवा गांव निवासी पाना देवी से पति अजय कुमार ने जमीन खरीदी है। उस जमीन पर पति निर्माण कार्य करा रहे थे। उसे विपुल आदि ने रोक दिया तथा पति और उनको मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने विपुल समेत चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया।
मामला बढ़ता देख एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और विवादित जमीन की पैमाइश कराने के बाद उसे जब्ती करने की कार्रवाई की। यह मामला यहीं पर रुका हुआ था कि पाना देवी न्यायालय पहुंच गईं। फरियाद कीं कि 11 अगस्त को वह अपनी जमीन पर दीवार चलवा रही थीं। उसी समय लक्ष्मण, वीरेंद्र, विपुल समेत आठ लोग आए और जाति सूचक अपशब्द कहते हुए निर्माण कार्य को रोकने के बाद मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को आठ लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न व मारपीट की धारा में केस दर्ज किया। इस संबंध में सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि सिसवा में विवादित जमीन को जब्त किया गया है। दर्ज केस की विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कड़ी नजर सिसवा डेबरी गांव पर है। कानून को हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें