संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा थाना बखिरा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि थाना समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संवाद