महुली। थाना क्षेत्र में स्थित मुखलिसपुर विद्युत सब स्टेशन आपूर्ति करने में विफल है। शाम होते ही रोज विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित कर दी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को रात भर सड़क पर घूमकर बितानी पड़ रही है। अगर रात में बिजली आती भी है तो हर 20 मिनट बाद बंद हो जाती है। इस कटौती से जहां आम उपभोक्ता परेशान हैं वहीं किसानों को भी खेतों की सिंचाई करने के लिए रातभर जागना पड़ता है। इस संबंध में जेई सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ये कटौती बस्ती से की जा रही है। संवाद