संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सुन्नी एवं शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर सेे एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तीकरण दक्षता एवं विकास अधिनियम के अंतर्गत संचालित उम्मीद पोर्टल की वेबसाइट पर वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण पांच दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत जिले के समस्त वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों, वक्फ प्रबंधन, समितियों द्वारा उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण किया जाना है। इसके लिए सैय्यद नौसाद को उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड कोऑर्डिनेटर नामित किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए सैय्यद नौसाद के मोबाइल नंबर 9621227386 से संपर्क कर उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद