फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेल प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रहा रेड हाउस

Fri, 29 Dec 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एसआर इंटर नेशनल एकेडमी नाथनगर में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कार द
विज्ञापन
एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में आयोजित हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन


फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में रेड हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। ब्लू हाउस को दूसरा, ग्रीन और यलो हाउस संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में ब्लू हाउस, सीनियर गर्ल्स में ब्लू, जूनियर बालक वर्ग में यलो, जूनियर गर्ल्स वर्ग में रेड, वाॅलीबाल सीनियर बॉयज में रेड, बैटमिंटन जूनियर गर्ल्स में रेड, कबड्डडी सीनियर बॉयज में ब्लू हाउस, गर्ल्स में ब्लू, जूनियर बॉयज में यलो, गर्ल्स में रेड हाउस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टैंग ऑफ वार प्रतियोगिता में सीनियर बॉयज और गर्ल्स ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में रेड हाउस प्रथम, ब्लू हाउस दूसरे स्थान, ग्रीन और यलो हाउस संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड देकर मनोबल बढ़ाया गया।
पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि जिस काबिलियत की बदौलत बच्चों ने विभिन खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वह काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के एमडी राकेश चौबे, शिखा चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी, डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी, सत्येंद्र नाथ शुक्ल, अजय मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार, हरिश्चंद्र यादव, कृष्ण मणि मिश्र, गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें