संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में शनिवार 1.20 लाख का बकाया बिल वसूला गया। वहीं पांच बकाएदारों की बिजली काटी गई। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए शनिवार को उतरावल में शिविर लगाया गया। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बड़गो में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 10 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और आठ उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। वहीं पांच बकाएदारों की बिजली काटी गई और कैंप में 1.20 लाख रुपये की वसूली की गई। संवाद