फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने-अपने घरों में अदा करें नमाज, लॉकडाउन का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने-अपने घरों में अदा करें नमाज, लॉकडाउन का करें पालन
विज्ञापन

- मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघनगर। कोरोना से बचाव व रोकथाम को लेकर सेमरियावां की जामा मस्जिद व मदनी मस्जिद कमेटी के उलेमा ने नमाज घर पर अदा करने की अपील की है।
मदरसा तालीमुल कुरआन सेमारियावां के मोहतमिम धर्मगुरु मौलाना मुनीर अहमद नदवी ने कहा कि पूरे मुल्क में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है। लोग अपने घर में रहें। मौलाना मुनीर अहमद नदवी ने कहा कि मस्जिदों में ज्यादा भीड़ न होने दें। इससे बचें लोग अपने घरों में पांच वक्त की नमाज को अदा करें। सेमरियावां के मदनी मस्जिद के इमाम करी नूरूद्दीन ने बताया कि मस्जिद में भीड़ एकत्र न होने की अपील की गई है। इस महामारी का फैलने का प्रमुख कारण मानव भीड़ है। जुमा की नमाज में भीड़ से बचने के लिए बेहतर है कि लोग अपने-अपने घरों में जोहर की नमाज अदा करें। सफाई का पूरा ध्यान दें। मौलाना फुजैल नदवी ने कहा कि कुरआन पाक की तिलावत करें। अल्लाह से अपनी गुनाहों की माफी मांगे। किसी को तकलीफ न पहुंचाए। गरीबों की मदद व दान करने का संकल्प लें। बुरे काम से बचने व नेक काम करने का पक्का इरादा करें। मौलाना शोएब नदवी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। इबादत करें और खुदा से गुनाह की माफी मांगने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें