संतकबीरनगर। पुलिस ने मंगलवार को धनघटा क्षेत्र के चपरापूर्वी में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 115 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही 25 क्विंटल लहन व शराब बनाने की पांच भट्ठियों को नष्ट कराया।
प्रभारी निरीक्षक धनघटा जयवर्धन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चपरा पूर्वी माझा क्षेत्र से शराब बनाने वाले धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया गया। माझा क्षेत्र से कच्ची शराब बनाने के उपकरण, 115 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही 25 क्विंटल लहन व शराब बनाने वाली पांच भट्ठियों को नष्ट किया गया। इस दौरान मौके से कोई भी धंधेबाज नहीं पकड़ा गया।