मेंहदावल में भगवान जगरनाथ की रक्ष यात्रा निकली। संवाद
- सुंदर झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न इलाकों से यह यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ निकले थे। यात्रा में शामिल लोग थिरकते हुए भगवान जगन्नाथ की जय के नारे लगाते हुए पैदल ही चल रहे थे।
प्रसिद्ध कुबेरनाथ शिव मंदिर से विशाल जगन्नाथ रथ यात्रा निकाला गया। जो कुबेर नाथ मंदिर से होकर टडवरिया चौराहा, बसडीला, झारखंडी मंदिर , एकला, सोनौरा होते हुए उसके बाद उत्तरपट्टी, अंजहिया बाजार, चौक बाजार, ठाकुर द्वारा रोडवेज, से बीएमसीटी मार्ग से वापस होते हुए दोबारा कुबेर नाथ मंदिर पहुंचा। यहां बहुत ही मनमोहक तरीके से बनाई गई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। रथ यात्रा में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियाें व कार्यकर्ता व्यवस्था संभाल रहे थे। श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा पर पुष्पवर्षा की। रथ यात्रा जिस भी मार्ग से होकर गुजर रहा वहां के लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत कर रहे थे । इस दौरान पंडित दयाशंकर चतुर्वेदी, पंडित विंध्याचल चतुर्वेदी समेत पूरे नगरवासी मौजूद रहे।