फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग चिंतित

विज्ञापन
मेंहदावल में बढ़ रहा राप्ती नदी जलस्तर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग चिंतित
विज्ञापन

- तटबंध पर नई पटान होने के से कई जगह मिट्टी बही
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। इससे तटबंध से सटे गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। तटबंध पर नई पटान होने के कारण कई जगह मिट्टी बहने की स्थिति बनी हुई हैं।
मेंहदावल क्षेत्र में राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार सुबह आठ बजे जलस्तर 77.85 मीटर मापा गया। वहीं, सायं पांच बजे जलस्तर 78 मीटर पर पहुंच गया। शनिवार को नदी का जलस्तर सायं चार बजे 77.50 मीटर मापा गया था।
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर के कारण तटबंध के किनारे बसे गांव के लोग चिंतित हैं। तटबंध पर नई पटान होने के कारण कई जगह तटबंधों पर बरसात से रेनकट व मिट्टी बहने की स्थिति बनी हुई हैं। कई जगह बने होल विभागीय अधिकारियों को परेशान कर रहे हैं।
क्षेत्रीय निवासी जयप्रकाश यादव, श्रीराम यादव, झीनक निषाद, श्यामकरन यादव, अवनीश तिवारी, छोटू तिवारी आदि लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में तटबंध के चौड़ीकरण व उच्चीकरण का कार्य कराया गया। जिसका नतीजा हैं कि बरसात होते ही तटबंध की सतह से मिट्टी नीचे बह जा रही है। कई स्थानों पर तटबंध में होल भी बन गए हैं।
विज्ञापन

अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि पहाडों पर बरसात होने से नदी का जलस्तर बढ़ना स्वाभाविक है। एक दो दिनों में बरसात बंद होते ही नदी का जलस्तर घटने लगेगा। रेनकट व होल को ठीक कराया जा रहा है। तटबंध पर जलस्तर का कोई दबाव नही है। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें