मेंहदावल में राप्ती का पानी नीचे आने पर मिली राहत-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। सोमवार को नदी के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की कमी आई है। सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 75.95 मीटर रहा, जबकि शाम चार बजे तक चार सेंटीमीटर की कमी आई। मेंहदावल के पूर्वी क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर छठवें दिन तेजी से कम हो रहा है। रविवार को नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 76.10 मीटर पाया गया था। शाम को चार बजे नदी के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की कमी आई थी और जलस्तर 76.08 मीटर पर आ गया था। सोमवार को नदी के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की कमी पाई गई। सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 75.95 मीटर मापा गया। शाम को चार बजे नदी के जलस्तर में चार सेंटीमीटर की और कमी आई और जलस्तर 75. 90 मीटर पर पहुंच गया है। सहायक अभियंता मनीष राय ने बताया कि नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। जलस्तर घटने के बाद भी लगातार जलस्तर की निगरानी विभागीय कर्मचारियों द्वारा कराई जा रही है।