फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से नीचे आई राप्ती नदी

विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र में कम हो रहा राप्ती नदी का पानी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
खतरे के निशान से नीचे आई राप्ती नदी
विज्ञापन

अब भी तटबंध पर कैंप कर रहे बाढ़ खंड के अधिकारी
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर अब घटने लगा है। शनिवार को राप्ती नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट आई। नदी खतरे के निशान से नीचे आ गई है। जलस्तर घटने से क्षेत्रीय जनता व विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि विभागीय अधिकारी तटबंध पर कैंप कर रहे हैं।
मेंहदावल क्षेत्र स्थित राप्ती नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। वैसे तीन दिनों से राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। कई स्थानों पर तटबंध पर जलस्तर का दबाव था, लेकिन जलस्तर नीचे आ रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे ड्रेनेज खंड द्वितीय के कर्मचारियों ने जब जलस्तर की माप की तो जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की। वर्तमान में राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। इस समय जलस्तर 79.40 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। वहीं बेलौली, नौगो, विशुनपुर व डुमरिया बाबू में जलस्तर तटबंध से सटकर बह रहा है। विभागीय अधिकारी तटबंध की निगरानी के साथ ही जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। सहायक अभियंता राम उजागिर लाल ने बताया कि जलस्तर में कमी आ रही है। दो से तीन दिनों में जलस्तर में काफी कमी आ जाएगी। तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें