फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मना करने पर युवती की छोटी बहन की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती को प्रेमजाल में फांस कर गांव के युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में मना करने पर युवती के छोटी बहन की फोटो बनाकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

22 वर्ष की युवती का गांव के 23 वर्ष के युवक से दो साल पहले प्रेम संंबंध हुआ। युवती का आरोप है आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फांसकर शारीरिक संबंध बना लिया। आरोपी ने उसी दौरान उसका वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसकी बात मानने से इन्कार करने पर वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देता रहा। जब उसकी बात नहीं मानी तो 18 वर्ष की छोटी बहन की फोटो का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी तरह उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें