संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र में खेलने गए चार साल के बच्चे से किशोर ने कुकर्म किया। सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपी किशोर पर केस दर्ज किया। प्रभारी एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि रविवार शाम चार बजे चार साल का बच्चा और 11 वर्षीय आरोपी किशोर गांव के बाहर पुलिया के पास खेल रहे थे। आरोप है कि आरोपी किशोर ने बच्चे से कुकर्म किया। पीड़ित बच्चे ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मां ने आरोपी किशोर के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज कराया। संवाद
दुष्कर्म का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली युवती के घर में घुसकर पडोस गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की बड़ी बहन से छेड़खानी की और उसकी मां की पिटाई कर दी। मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजा और जानमाल की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित बड़ी बहन ने रविवार देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस मामले का आरोपी अभी पकड़ा नहीं जा सका है। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा। संवाद