कोर्ट ने दुष्कर्म का केस दर्ज करने का दिया आदेश
संतकबीरनगर। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया कि कोतवाली क्षेत्र में उसकी फल की दुकान थी। वह अपने माता के साथ दुकान पर बैठती थी। दुकान पर आरोपी आता-जाता था। उससे उसकी दोस्ती हो गई। आरोप है कि उसने विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। एक साल तक दिल्ली में किराए के कमरे में रखा। बाद में जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान-माल की धमकी दी। उसने पुलिस को सूचना दी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ब्यूरो