संतकबीरनगर। धनघटा थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती वे पिता ने बताया कि पुत्री के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुत्री के शोर मचाने पर जागी। जब वह आरोपी को पकड़ना चाही तो जान से मारने की धमकी देते भाग गया। जिसके संबंध में पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद