फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म व आईटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर का रहने वाला है
विज्ञापन

- महिला ने केस दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस ने दुष्कर्म, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में नामजद आरोपी को केस दर्ज होने के चौबीस घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर संबंधित न्यायालय भेज दिया है।
इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि बलवंत उसके ससुराल धनघटा क्षेत्र के एक गांव से 25 दिसंबर 2022 की सुबह पांच बजे बहला-फुसलाकर हरियाणा प्रांत के गन्नौर शहर लेकर गया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। एक साल साथ रखने के बाद 24 दिसंबर 2023 को खलीलाबाद स्टेशन पर लाकर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक फोटो वायरल करके उसकी शादी को तोड़वा दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित करके छापा मारा गया। इसी दौरान केस दर्ज होने के चौबीस घंटे भीतर ही नामजद युवक बलवंत चौहान को गिरफ्तार करके संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें