कोर्ट का लोगो
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत ने सह आरोपियों के साथ मिलकर नाबालिग को लखनऊ ले जाकर होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी जीशान की जमानत प्रार्थना पत्र सुनवाई के उपरांत निरस्त कर दी। मामले में आरोपी व सह आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की मां के तहरीर पर थाना धनघटा में केस दर्ज हुआ था। आरोपी 29 अक्तूबर 2025 से जिला कारागार में निरुद्ध है। आरोपी ने अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की। अदालत ने सुनवाई के उपरांत मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी जीशान की जमानत निरस्त कर दी। संवाद