संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। एसओ राकेश मिश्रा ने बताया कि किशोरी को शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया था। किशोरी की अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। इस मामले में 13 अक्तूबर को केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। संवाद