संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। किशोरी के पिता ने थाना बखिरा में पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के संबंध में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। बखिरा पुलिस ने आरोपी हौसिला पुत्र शिवकुमार निवासी सजनापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को साहपट्टी तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।