संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित विनोद पुत्र भग्गू उर्फ भगवानदास निवासी ग्राम बुजुर्गवार को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। थाना धनघटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।