संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। पीड़ित ने दो मार्च का धनघटा पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने 31 मार्च की रात में जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी। जिसके बाद केस दर्ज हुआ। पुलिस ने रविवार को आरोपी वेद प्रकाश को खाजो चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर वहां से जेल भेज दिया। संवाद