संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र सुरेश निवासी गांव झलाना खैरहवा थाना छपिया जनपद गोंडा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली क्षेत्र के मगहर से दोपहर में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती गोरखपुर अपने ननिहाल में गई हुई थी। जहां आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। संवाद