संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूल व कस्तूरबां गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में होने वाले रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की नियमित जांच होगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा अभियान ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। जिसमे सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को पांच विद्यालय और बीएसए को 10 विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा। जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। बीएसए ने बताया कि स्कूलों में चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जांच के लिए स्कूल वार रिपोर्ट मंगाई है। इसकी नियमित जांच होगी।