फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंगोली प्रतियोगिता के मेधावी हुए सम्मानित

Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सूर्या इंटर नेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का अवलोकन करते अति​थि डॉ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिवाली पर सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुई रंगोली व कैंडल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में अयोध्या श्रीराम मंदिर की अद्भुत छवि के साथ आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रतियोगियों ने पूरे मन से अपनी कला को प्रदर्शित किया था। दीया प्रतियोगिता में छात्रों ने सामाजिक बुराई विषय पर तथा कैंडल प्रतियोगिता में पर्यावरण एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर अपनी बात रखी थी। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि जीवन में बहुत से पहलू होते हैं, जिसके प्रत्येक पहलू में आपके ध्यान तथा ज्ञान के प्रकाश की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, डॉ चिंतामणि उपाध्याय, डॉ सीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें