फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़, तीन नामजद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़, तीन नामजद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भुवरिया के पास कार की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। विरोध करने पर कार में सवार लोगों ने घायल युवक के मामा की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मीरगंज निवासी रामानंद गुप्ता ने बताया कि भुवरिया चौराहे पर उनकी राइस मिल और आटा चक्की है। वहीं उनकी दुकान है। 18 जुलाई की की शाम साढ़े सात बजे उनका भांजा रवि दुकान पर आ रहा था। उसी दौरान पीछे से सफेद रंग की कार ने भांजे को चपेट में ले लिया। उसके हाथ और मुंह में चोटें आईं। रवि ने इसका विरोध किया तो कार में बैठे गुलाम अशरफ सिद्दीकी, अरसद, इरफान व दो अन्य लोग उसकी दुकान में घुस आए। आरोप है कि लोग हॉकी-डंडे से उसे मारा पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि गुलाम अशरफ सिद्दीकी, अरसद, इरफान और दो अन्य निवासी परसवा के खिलाफ गोलबंद होकर मारने-पीटने, जानमाल की धमकी देने, तोड़फोड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें