शहर के एक मैरेज हाल में आरएसएस के लोगों ने अक्षत पूजन कलश यात्रा का कार्यक्रम हुआ।संवाद
आरएसएस ने बैठक कर हर रामभक्त के दरवाजे तक पहुंचने की बनाई रणनीति
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित मैरिज लॉन में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले पूजित अक्षत व राम मंदिर का चित्र और मंदिर का पत्रक जिले के तीन लाख परिवारों तक भेजा जाएगा।
जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट से जिले को प्राप्त पूजित अक्षत को एक जनवरी से 15 जनवरी तक जिले के तीन लाख परिवारों तक भेजा जाना है। हर राम भक्त के दरवाजे तक पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र और पत्रक पहुंचाने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवक करेंगे। सभी राम भक्त परिवारों से निवेदन किया जाएगा कि 22 जनवरी के दिन प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अपने-अपने घरों में दीपावली मनाकर और मंदिरों में पूजन-अर्चन करके मनाएं।
इसी के निमित्त अक्षत वितरण अभियान समिति की बैठक आहूत कर नगर में वितरण के लिए अलग-अलग वार्डों में बनी समितियों के सदस्यों को पूजित अक्षत कलश सौंपा गया। साथ में चित्र और पत्रक भी दिया गया। इसका वितरण सोमवार से शुरू कर दिया गया है।
बैठक में जिला अभियान प्रमुख नित्यानंद, जिला सह व्यवस्था प्रमुख शशिकेश, नगर अभियान प्रमुख रणधीर, नगर प्रचारक प्रवीण समेत अन्य मौजूद रहे।