राजहंस बने श्रमिक यूनियन के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक पर स्वागत किया
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश निर्माण श्रमिक यूनियन ने राजहंस को संतकबीरनगर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक पर माला पहना कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजहंस ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन किया जाएगा। निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए समस्त विभागों की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। प्रत्येक मजदूर की समस्याओं का हर संभव निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। मजदूरों को आवास, शादी अनुदान, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि का लाभ भी दिलाया जाएगा। उनके अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधुआ श्रम सतकता समिति के सदस्य रामलौट राही, आदर्श, चंदन, आशीष, रामलौट, रितिकेश, सुरेश, नरोत्तम आदि ने खुशी जताई है।