संतकबीरनगर। जिले के धनघटा क्षेत्र के रहने वाले राजेश यादव भारतीय नौकायन टीम के कोच है। उनके नेतृत्व में चीन में हुए एशियाई खेल में भारत ने दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता है। इसकी सूचना पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी है।
धनघटा क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी राजेश यादव भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर पूर्ण में कार्यरत है। इसके अलावा वह नौकायन खिलाड़ी के साथ ही इंडियन रोइंग टीम के कोच भी है। उनके नेतृत्व में रोइंग की भारतीय टीम चीन में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप में शामिल हुई। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने दो सिल्वर व एक ब्रांच मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया।
बता दें कि इससे पूर्व भी राजेश यादव ने 2007 में ओपेन नेशनल चैंपियनशिप भोपाल में भी दो सिल्वर मेडल हासिल किया था। नेशनल गेम असम में दो कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2009 में ओपेन नेशनल चैंपियनशिप पूणे में एक कांस्य पदक प्राप्त किया। उसी वर्ष एशियन रोइंग चैंपियनशिप ताइवान में कांस्य पदक प्राप्त किया। राजेश की इस सफलता पर उनके गांव कंचनपुर में खुशी का माहौल है। उनके बड़े भाई पूर्व सैनिक राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमकार यादव, देवेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, जनार्दन, सर्वेश कुमार, अमन, अच्छेलाल, अरुण, कमलेश विश्वकर्मा आदि लोगों ने खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।