फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही बारिश

विज्ञापन
जूनियर हाई स्कूल परिसर में बारिश से हुआ जलजमाव।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही बारिश
विज्ञापन

- कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, लोगों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान है। वहीं जगह-जगह जलभराव ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दी है। शहर के जूनियर हाईस्कूल, जिला अस्पताल चौराहा आदि जगहों पर जलभराव हो गया है। कांशीराम आवास में बारिश के चलते सीढ़ी का छज्जा गिर गया।
बृहस्पतिवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। खलीलाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में जलभराव हो गया है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर, जिला अस्पताल परिसर, मड़या, तितौवा, नेदुला चौराहे से विकास भवन जाने वाला मार्ग पर जलभराव हो गया है। इसी तरह मेंहदावल, धनघटा, सेमरियावां, पौली आदि क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई जगह तो परिषदीय विद्यालयों में जलभराव के चलते बच्चे नहीं आए। जिसकी वजह से शिक्षण कार्य ठप रहा। बारिश के चलते कांशीराम आवास में सीढ़ी का छज्जा गिर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें