फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से फसल को मिली संजीवनी

विज्ञापन
एक सप्ताह बाद बारिश होने के बाद किसान अपने खेत में धान की निराई करते हुए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
तेज बारिश से फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन

- बारिश नहीं होने से परेशान थे किसान, अब खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार रात से रविवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। फसल बचाने के लिए जूझ रहे किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई है। बारिश से धान की फसल को फायदा होगा।
पिछले कई दिनों से बारिश न होने से धान की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। किसान फसल बचाने के लिए निजी नलकूपों से खेतों में पानी चला रहे थे। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस बीच शनिवार शाम को मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला पूरी रात जारी रहा, जबकि रविवार की सुबह भी बारिश हुई। इससे फसल को संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन

किसान राम करन, सुरेंद्र कुमार, हीरा यादव आदि ने कहा कि यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। उनका कहना है कि कई दिनों से बारिश न होने से खेतों में दरार पड़ गई थी, लेकिन अब बारिश हो जाने से कुछ दिनों के लिए फसल बचाने की चिंता दूर हो गई है।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि यह बारिश फसल के लिए काफी फायदेमंद है। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। सूखे की आशंका के बीच हुई इस बारिश से किसानों को लाभ मिला है। उम्मीद है कि आगे भी अच्छी बारिश होगी।
शहर में जलभराव, कीचड़ से सनीं सड़कें
संतकबीरनगर। शनिवार की रात से रविवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश से शहरी क्षेत्र में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खलीलाबाद सहित विभिन्न बाजार में जलभराव हो गया और सड़कें कीचड़ युक्त हो गईं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण शहर के अंसार टोला, मेंहदावल बाईपास, सरयू नहर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिला अस्पताल परिसर में जलभराव होने से मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतें हुई। मेंहदावल बाईपास पर नाला निर्माण के लिए निकाली गई मिट्टी बहने से कीचड़ हो गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसी ही स्थिति सेमरियावां, धनघटा, नाथनगर, महुली, मेंहदावल आदि क्षेत्रों में भी देखने को मिली।
विज्ञापन

तार पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
विकास खंड खलीलाबाद के केरमुआ माफी में सड़क के किनारे शीशम का पेड़ विद्युत तार पर गिर जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। काफी प्रयास के बाद पेड़ की डालियों को काटकर हटाया गया। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने विद्युत तार को जोड़ा तो शाम को आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें