संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई, जिससे जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं शहर की सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। इस बारिश से किसानों को खेत तैयार करने में मदद मिलेगी।
कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी, इस बीच बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और बादल छा गए। इसके बाद हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकी है। दूसरी तरफ बारिश के कारण शहर की सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। इसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बारिश से किसानों को भी फायदा हुआ है। धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करने में किसानों को इससे काफी लाभ होगा।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश से किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने के लिए जुताई करने में आसानी होगी।