फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वर्षामापी यंत्र में तोड़फोड़, केस दर्ज

Mon, 04 Aug 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगलदशहर में पंचायत की भूमि पर स्थापित वर्षामापी यंत्र में तोड़फोड़ की घटना हुई। फील्ड इंजीनियर के शिकायत पर और एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। एसओ श्याममोहन ने बताया कि ओवेल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड इंजीनियर निसार अहमद ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत जंगल दशहर में वर्षामापी यंत्र लगा हुआ है। अज्ञात लोगों ने यंत्र के सोलर पैनल एवं रैनगेज बकेट को तोड़फोड़ दिया है। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें