फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोपहर में एक घंटे बारिश, छह डिग्री लुढ़का पारा

Mon, 02 Sep 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच रविवार दोपहर को करीब एक घंटे तक बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। बारिश होने से फसलों को भी फायदा हुआ है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार बने हैं।
पिछले दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। पारा बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, लेकिन रविवार को मौसम में बदलाव हुआ और बादल छा गए। दोपहर के समय में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। आंकड़ों पर गौर करें तो अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि शहर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति भी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर निवासी धर्मेंद्र कुमार, अजीत वर्मा आदि ने कहा कि लगातार तेज धूप होने से उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही थी, बारिश होने से राहत मिली है। वहीं किसान रामकरन, श्रवण कुमार आदि ने कहा कि बारिश से धान की फसल को लाभ पहुंचा है।

कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें