फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करमैनी- बेलौली बांध पर रेनकट और रैट होल की भरमार

Thu, 01 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के उत्तरी ग्रामीण में स्थित 19.2 किलोमीटर लंबे करमैनी- बेलौली बांध पर वर्तमान समय में रेनकट व रैटहोल की भरमार है। अभी तक रेनकट और रैट होल नहीं भरे जा सके हैं, जिससे बांध की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मानसून आने में कुछ समय ही शेष बचे हैं। इसके बावजूद ड्रेनेज खंड व प्रशासन ने अभी तक बांध को मजबूत करने के लिए आवश्यक पहल नहीं की है। इससे जिम्मेदारों की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। बीते वर्ष 1998 में मेंहदावल के करमैनी बेलौली बांध के क्षतिग्रस्त होने के कारण आई प्रलयंकारी बाढ़ ने तबाही मचाई थी। सैकड़ों लोग बेघर हुए थे। समूचे कछार क्षेत्र में बाढ़ के कारण हाहाकार की स्थिति थी। इसके बाद बाढ़ से निपटने के लिए बांध को मजबूत करने के लिए ड्रेनेज खंड ने कार्य कराए, लेकिन इस वर्ष अभी तक रेनकट और रैट होल भरने को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है
000000000000000000000000000000
तटबंध पर यहां मौजूद हैं रेनकट
मेंहदावल के करमैनी बेलौली बांध के कई स्थानों पर बड़ी संख्या में रेनकट व रैट होल मौजूद है, जिसमें करमैनी, बेलौली, नौगो, छपिया जोरवा, बढ़या पुल, बिशुनपुर, खैरा माता मंदिर आदि शामिल हैं। कुछ स्थानों पर तो बड़े-बड़े रेनकट बन गए हैं। ऐसे में बरसात में बांध को खतरा हो सकता है। वैसे अक्सर प्रशासन व ड्रेनेज खंड के लोग बांध से होकर गुजरते हैं, लेकिन इन रेनकट को भरने को लेकर आवश्यक कदम अभी तक नहीं उठाए जा सके है।
विज्ञापन

0000000000000000000000000000000
10 करोड़ की लागत से बांध की हुई थी मरम्मत
वर्ष 2021-22 में करमैनी बेलौली बांध को मजबूत करने को लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। लगभग 10 करोड़ रुपये बांध की मजबूती को लेकर शासन स्तर से मंजूर हुए थे, जिसके बाद बांध को मजबूत करने के लिए कार्य कराए गए थे, लेकिन जगह-जगह रेनकट मौजूद होने से बांध के सुरक्षा को खतरा है, जिसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने जरूरत है।
000000000000000000000000000000
जिन स्थानों पर रेनकट व रैटहोल हैं, उन्हें तत्काल भरने को लेकर ड्रेनेज खंड विभाग को निर्देश दिया जाएगा। समय-समय पर बांध का निरीक्षण कर जायजा भी लिया जाएगा। अगर रेनकट भरने में लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बांध को मजबूत करने को लेकर प्रशासन गंभीर हैं।
विज्ञापन

-योगेश्वर सिंह, एसडीएम मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें