बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर स्कूल से घर जाती छात्र छात्रा। संवाद
संतकबीरनगर। सोमवार रात से जिले में शुरू हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल लोगों के लिए बूंदे राहत बनकर बरसीं। धान की फसल के लिए सिंचाई में जुटे किसानों के चेहरे पर भी खुशियां साफ दिख रही हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र के लोगों को जलभराव और कीचड़ भरी सड़कों से होगर गुजरने को मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। जिले में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। संवाद