फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की दस्तक, नहीं सक्रिय हुए रैन बसेरा

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर बंद पड़ा रैनबसेरा ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ठंड की दस्तक, नहीं सक्रिय हुए रैन बसेरा
विज्ञापन

- बाहर से आने वाले व गरीबों को उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ठंड शुरू हो गई है, लेकिन अभी भी रैन बसेरा सक्रिय नहीं हुए हैं। जिससे गरीबों व बाहर से आने वाले लोगों को रात होने पर ठहरने के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में तीन स्थानों पर रैन बसेरा बना है। इसमें मेंहदावल बाईपास पर ओवरब्रिज के नीचे, बंजरिया व जिला अस्पताल शामिल है। रैन बसेरा स्थापित करने के पीछे मंशा यह है कि ठंड के मौसम में बाहर से आने वाले लोगों और गरीब तबके के लोग जिन्हें रात्रि के समय ठहरने के लिए कोई स्थान नहीं है, उन्हें रैन बसेरा में ठहराया जाए, ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके।
विज्ञापन

इधर नवंबर माह का आधा समय बीतने को है और ठंड ने दस्तक भी दे दी है। सुबह और शाम को लोगों को ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में जो लोग बाहर से आते हैं और उन्हें अपने गंतव्य स्थान को जाने के लिए रात्रि के समय में वाहन नहीं मिलते हैं, उन्हें ठहरने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके बाद भी जनपद मुख्यालय पर स्थापित रैन बसेरा सक्रिय नहीं हो सके हैं। जिससे लोगों की समस्या बढ़ गई है।
रिक्शा चालक रामधनी ने कहा कि बिहार से आकर रिक्शा चलाते हैं। पहले ठंड में रैन बसेरा में ठहरने की व्यवस्था रहती थी, लेकिन इस बार अभी तक रैन बसेरा में ताला लगा हुआ है। ऐसे में ठंड के बीच किसी प्रकार रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि जल्द ही रैन बेसरा को सक्रिय कर दिया जाएगा। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। रैन बसेरा में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें