फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे दिनेश के परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
राप्ती नदी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नहाते वक्त हो गया था लापता
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के करमैनी के पास राप्ती नदी में स्नान करते वक्त बृहस्पतिवार को युवक लापता हो गया था। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को गोताखोरों ने युवक का शव नदी से ढूंढ निकाला।
जानकारी के अनुसार करमैनी निवासी 40 वर्षीय दिनेश पुत्र बसंत बृहस्पतिवार को गांव के पास राप्ती नदी में स्नान करने गया था। उसी दौरान वह नदी में लापता हो गया था। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में देर शाम तक तलाश कराई गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार को गोताखोरों ने नदी से ढूंढ कर युवक का शव निकाला। पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित परिजनों ने बताया कि दिनेश पल्लेदारी का काम करते थे। राप्ती नदी नदी में स्नान करने गया था। डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके पास तीन बच्चे है। पत्नी शीला का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें