संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत कुशहारा में कोटे की दुकान का आवंटन कोरम पूरा न होने के कारण नहीं हो सका। खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा ने बताया कि कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित की जा रही है। जिसके कारण कोटे का आवंटन नहीं हो सका। अगली बैठक की तिथि अधिकारियो के जरिए तय की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।