संतकबीरनगर। पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में पूर्वांचल संवाद कार्यक्रम का 21 दिसंबर को खलीलाबाद के मलोरना स्थित निजी विद्यालय में किया गया है। इसमें पूर्वांचल की स्वास्थ्य व्यवस्था अवसर, चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर परिचर्चा होगी। फांडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने बताया कि परिचर्चा में एम्स के डॉ. अनिल रमेश कोपरकर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. आर कुमार गगन गुप्ता, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ पंकज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल संवाद का उद्देश्य केवल चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाधानोन्मुख विचारों के माध्यम से क्षेत्र की भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की दिशा तय करना है। संवाद