धर्मसिंहवा। क्षेत्र के महदेवा नानकार पेट्रोल पंप पर रविवार को पेट्रोल वितरण करते समय एक पंपकर्मी चक्कर खाकर गिर गया और बेहोश हो गया। पंप प्रबंधक के चंद्रशेखर पांडेय ने आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सालय भिजवाकर इलाज करवाया। महदेवा नानकार पेट्रोल पंप पर रविवार को पेट्रोल का वितरण किया जा रहा था सुबह से ही पंप पर लंबी लाइन लग गई थी भीषण गर्मी में तेल वितरण करने के दौरान पंप कर्मी महेश को चक्कर आ गया और बेहोश होकर गिर गया। संवाद