संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत पचरा में सामुदायिक शौचालय आज भी अधूरा पड़ा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
बताते दें कि विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत पचरा में 2018-19 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ, लेकिन चार साल का समय बीत जाने के बाद भी भवन आधा अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे योजना पर सवाल उठ रहा है। ग्रामीण रामजीत, भोलू, बांके चौधरी, नरेंद्र कुमार, महेंद्र यादव, अनिल, संतोष, रामलखन, विंद्रावन, धर्मेंद्र चौधरी, भिखारी लाल, उमेश, शिवबचन आदि ने शौचालय को पूर्ण किया जाने की मांग की है।
एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि सामुदायिक शौचालय अभी तैयार नहीं है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।