फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलभराव की समस्या झेलते हैं औद्योगिक नगर और कसैला के लोग

Thu, 01 Jun 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आद्योगिकनगर वार्ड में वास बल्ली के सहारे हो रही बिजली की सप्लाई।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मानसून दस्तक देना वाला है, लेकिन शहर के औद्योगिक नगर व कसैला में जल निकासी के इंतजाम नहीं हो सके हैं। कहीं नालियों का निर्माण नहीं है, तो कहीं नालियां जाम पड़ी हुई हैं। बरसात के मौसम में मोहल्ले में जबरदस्त जलभराव हो जाता है, जिससे बरसात के चार महीने लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होता है। यही नहीं मोहल्ले में कई मार्ग अब भी इंटरलाॅकिंग की बांट जोह रहे हैं।
विज्ञापन




शहर के औद्योगिक नगर और कसैला मुहल्ले की आबादी करीब नौ हजार है। औद्योगिक नगर पुराना मुहल्ला है, जबकि कसैला सीमा विस्तार में नगर पालिका परिषद में शामिल हुआ है। औद्योगिक नगर में बारिश के समय में म़ुख्य मार्ग पर जलभराव हो जाता है। यहां की सड़कें बदहाल हैं, जिसके कारण बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरने से सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना संभव नहीं होता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मोहल्ले में कई मार्ग ऐसे हैं, जहां सड़क मार्ग कच्चा है। बारिश होने पर कीचड़ से मार्ग आने-जाने लायक नहीं रह जाता है। साथ ही कई जगहों पर नालियों का भी निर्माण नहीं कराया गया है। जहां नालियों का निर्माण हुआ है, वहां नालियां जाम पड़ी हुई हैं, जिससे दुर्गंध उठ रही है। मोहल्ले में बिजली के तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

कसैला मुहल्ला सीमा विस्तार में पालिका क्षेत्र में शामिल हुआ है। यहां जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती रही हैं। इसको देखते हुए सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन नाला नहीं बनाया गया है, जिससे लोगों की चिंता बनी हुई है। कारण यह है कि नाली का निर्माण न होने से बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी यहां काफी बदतर है। जर्जर व उलझे तारों के चलते आए दिन फाल्ट की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन




00000000000000000000000000000000000000000

मुहल्ले में जलभराव प्रमुख समस्या है। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया



गया।

-शिव सहाय वर्मा, मुहल्लावासी



00000000000000000000000000000000

मुहल्ले में कई मार्ग कच्चे हैं। इंटरलाॅकिंग कराए जाने की जरूरत है। बारिश होने पर कीचड़ के कारण आना-जाना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।



-बृजेश पांडेय, मुहल्लावासी

00000000000000000000000000000000



मुहल्ले में नालियों की साफ-सफाई ठीक नहीं है। कसैला जाने वाली सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन नालियां नहीं बनाई हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में फिर जलभराव होगा, इसकी चिंता बनी हुई है।

-सुनील कुमार, मुहल्लावासी



0000000000000000000000000000

मुहल्ले में जलभराव की समस्या के साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास किए जाएंगे। बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।



-सावित्री देवी, सभासद

000000000000000000000000000000



औद्योगिक नगर और कसैला में जल निकासी की समस्या के निदान के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि नालियों की साफ-सफाई नियमित रूप से करें। अन्य समस्याओं को भी दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


-विनय कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें