संतकबीरनगर। शहर के बंजरिया और बरईटोला मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था काफी खराब है। बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इनमें जहां नालियां बनी हैं, वह भी साफ-सफाई के अभाव में जाम पड़ी हैं। इसके साथ ही सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इन समस्याओं को लेकर मोहल्लेवासी परेशान हैं। अब उन्हें शहर की नई सरकार से उम्मीद लगी है।
शहर के बंजरिया मोहल्ले की बात करें तो नालियां जाम पड़ी हैं, जिसके कारण नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। यह स्थिति गर्मी के मौसम की है। ऐसे में बरसात में मोहल्ले की हालत क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मोहल्ले की अधिकतर सड़कें बदहाल हैं, और बरसात के मौसम में जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
यही हाल बरई टोला की भी है। यहां बरसात के मौसम में भारी जलभराव हो जाता है, जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। अब मानसून आने वाला है, लेकिन अब तक जल निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं हो सके हैं। यहां तक कि नालियों की सफाई नहीं हो सकी है। ऐसे में मोहल्लेवासियों की चिंता बढ़ गई है।
000000000000000000000000000000000000
गड्ढों में तब्दील हुई बरई टोला की सड़क
बरई टोला में जाने वाली इंटरलाकिंग सड़क वर्तमान में टूट गई है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही नालियां भी कहीं जाम हैं तो कहीं टूट गई हैं। बरसात के मौसम में इसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
000000000000000000000000000000
मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था काफी खराब है। बरसात के मौसम में भारी जलभराव हो जाता है। इसके कारण आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बारिश के पानी से होकर आना-जाना पड़ता है।
-दिनेश चौधरी, बंजरिया
00000000000000000000000000000000000000
मोहल्ले की सड़क टूट गई है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिसके कारण आनेजाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नालियां भी जाम पड़ी हैं। बरसात के मौसम में जलभराव होता है, ऐसे में अभी तक कदम उठाए जाने की जरूरत है।
-अनिल सिंह, बंजरिया
00000000000000000000000000000000000
बरसात के मौसम में जबरदस्त जलभराव हो जाता है, जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद भी अब तक जल निकासी के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
-अभिषेक, बरईटोला
00000000000000000000000000000000
बरसात से पूर्व जल निकासी की समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। बोर्ड की बैठक में इस पर प्रस्ताव लाया जाएगा। अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
-अवधेश चौरसिया, सभासद बरईटोला
0000000000000000000000000000000
बंजरिया और बरई टोला में जल निकासी के लिए कदम उठाए गए हैं। नालियों की सफाई कराई गई है। जहां दिक्कत है, वहां भी जल्द ही नालियों की सफाई कराई जाएगी। अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए बोर्ड के गठन के बाद कदम उठाए जाएंगे।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, खलीलाबाद