फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कहीं नालियां अधूरी, तो कहीं जाम, बरसात में देगा दर्द

Mon, 22 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के उस्का वार्ड में टूटी नाली और जाम भी पड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बारिश से ऐस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मानसून आने में अब सिर्फ चंद दिन शेष हैं, लेकिन शहर के मटिहना व उस्का मोहल्ले में जल निकासी के लिए मुकम्मल इंतजाम नहीं हो सके हैं। कहीं नालियां अधूूूरी पड़ी हैं, तो कहीं नालियां जाम हैं। ऐसे में बरसात में मौसम में मोहल्ले वासियों को भारी जलभराव एक बार फिर दर्द देगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के दक्षिण में बसे वार्ड संख्या एक मटिहना- उस्का मोहल्ले की आबादी करीब तीन हजार है। यहां बरसात के मौसम में प्राथमिक विद्यालय उस्का के भवन में पानी घुस जाता है, जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है। यही नहीं लोगों के घरों में भी पानी घुसता है, जिससे लोगों को जीवन प्रभावित हो जाता है। इसकी वजह है कि जलनिकासी की व्यवस्था का न होना। मोहल्ले में बनी सड़कें और नालियां समानांतर हैं, जिसके कारण बारिश होने से सड़क पर पानी बहता है। मुख्य मार्ग के किनारे नालियां बनाई गई है, लेकिन यह नालियां जाम पड़ी हुई। उस्का में तो अधिकतर जगहों पर नालियों का निर्माण ही नहीं हुआ है। जहां नालियां बनी हैं वह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
इसके बाद पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। शहर की नई सरकार से मोहल्ले के लोगों को उम्मीद बंधी है, लेकिन अभी बोर्ड का ही गठन नहीं हुआ है। ऐसे में मोहल्ले के लोगों की चिंता बनी हुई है। मोहल्ले में जाने वाली सड़क के किनारे तालाब है, जो बरसात में भर जाता है, और पानी आसपास के लोगों के घरों में घुस जाता है।
विज्ञापन

00000000000000000000000000
प्राथमिक विद्यालय उस्का में घुस जाता है पानी
प्राथमिक विद्यालय उस्का के सामने बड़ा गड्ढा है, जहां बारिश होने पर पानी भर जाता है। साथ ही पानी विद्यालय में घुस जाता है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। हालांकि विद्यालय के लोगों ने चबूतरा बनवाया है, ताकि पानी विद्यालय में न जाए, लेकिन इसका भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
00000000000000000000000000000000000000
बरसात में प्राथमिक विद्यालय में पानी घुस जाता है, जिसके कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बच्चों की सुरक्षा की भी चिंता बनी रहती है। कई बार इसको लेकर शिकायत किया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
-मीरा भारती, प्रधानाध्यापिका
000000000000000000000000000000000
मोहल्ले में जल निकासी बड़ी समस्या है। बरसात के मौसम में भारी जलभराव होने से घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसका कारण यह है कि नालियां ठीक नहीं है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
-रमेश कुमार, मोहल्लावासी
0000000000000000000000000000000000
मोहल्ले में बरसात के मौसम में जलभराव हो जाता है। इसका कारण यह है कि कई जगह पर नालियां ध्वस्त हो चुकी है। सड़क और नाली समानांतर बना दी गई है, जिससे बारिश होने पर पानी सड़क पर बहता है। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
-शैलेश कुमार डब्बू, मोहल्लावासी
0000000000000000000000000000000000000
मटिहना- उस्का मोहल्ले में जलभराव की समस्या रहती है। पालिका बोर्ड के गठन के बाद जल निकासी के लिए प्रस्ताव पास कराकर इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य समस्याओं को भी दूर कराया जाएगा।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका, खलीलाबाद
00000000000000000000000000000000000000000000000000
नगर पालिका के मटिहना- उस्का मोहल्ले में जलभराव की समस्या के निदान के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। जहां पक नालियां टूट गई हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

-विनय कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें