फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खोद कर छोड़ा गया गड्ढा हो सकता है जानलेवा

Tue, 27 Jun 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली और सोनहन में राम जानकी मार्ग के बगल नाला निर्माण के लिए खोद कर छोड़ा गया गड्ढा।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान जल निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ने के बाद काम बंद कर दिया है। इससे बरसात होते ही निर्माणाधीन नाले में जलभराव होने की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो खोद कर छोड़ा गया गड्ढा जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों धनघटा क्षेत्र में प्रगति पर है। मार्ग के बगल स्थित बाजारों में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाला बनाए जाने के लिए सड़क से सटकर पौली, सोनहन में गड्ढा तो खोद दिया गया, लेकिन न तो कोई संकेतक लगाया गया और न ही उसे ढका गया।
खुले गड्ढे में 15 जून की रात अनियंत्रित होकर कार गिरने से छह लोग घायल हो गए थे। पौली निवासी राम हजूर, राधेश्याम, लालचंद, कमलेश, इंद्र शेखर आदि का कहना है कि करीब 15 दिन से काम बंद है। अगर बरसात हुई तो सड़क के किनारे खोदकर कर छोड़े गए गड्ढे में पानी भर जाएगा। इससे सड़क के किनारे स्थित गड्ढे का पता नहीं चलेगा और उसमें गिरकर राहगीर घायल होते रहेंगे। बाजार वासियों का कहना है कि गड्ढों के किनारे संकेतक चिह्न तो लगाया ही जाना चाहिए। साथ ही साथ जितना गड्ढा खोदा जाए उतने का निर्माण करके उसे ढक दिया जाए, जिससे हादसे की संभावना न रहे।
विज्ञापन

सोनहन के पास सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी नाला निर्माण अधूरा है। वहां भी खुला हुआ गड्ढा दुर्घटना का कारण बन सकता है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य करा रहे अनिल यादव का कहना है कि नाला निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। उसके बाद उसे ढका जाएगा, जिससे हादसे का संभावना न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें