फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार संवेदनशील : डीएम

Sat, 17 Jun 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पॅरियादियों की समस्या अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 174 मामले आए और 10 का निस्तारण किया गया। डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने खलीलाबाद तहसील में समस्याओं को सुना और निस्तारण का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों पर भूमि विवाद के मामले सर्वाधिक रहे।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील में जन समस्याओं को सुनते हुए डीएम संदीप कुमार ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न की जाए। उन्होंने भूमि विवाद, अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मी मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारण करें। जो भी प्रकरण आ रहे हैं उसकी गंभीरता से जांच की जाए।
प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भलीभांति जांच करने के उपरांत ही प्रकरण का निस्तारण किया जाए। इस दौरान कुल 96 मामले आए और पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, सीओ दीपांशी राठौर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

धनघटा तहसील में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अभय कुमार मिश्र ने जन समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 30 मामले आए और दो का निस्तारण हुआ। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार, तहसीलदार रत्नेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
मेंहदावल तहसील में सीडीओ संत कुमार ने समस्याओं को सुना और निस्तारण कराया। यहां कुल 48 मामले आए और तीन का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें