फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नालियां जाम होने से सड़कों पर भरा गंदा पानी, लोग परेशान

Tue, 23 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली कसबे के पंड़ित मुहल्ले में सड़क में पसरा पानी ।संवाद
विज्ञापन
धनघटा। महुली कस्बे के ब्राह्मण मोहल्ले में नालियों जाम हैं। इसके कारण नालियों का पानी सड़कों में फैला रहता है। इससे जहां राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। वहीं आसपास के रहने वाले लोगों का उठ रहे दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। इतना ही नहीं मच्छरों में का भी प्रकोप बढ़ गया। जल जनित बीमारी होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

नाथनगर क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत महुली के ब्राह्मण मोहल्ले में नालियां जाम हो गई हैं। इसके कारण महीनों से नालियों का गंदा पानी सड़कों में फैला हुआ है। मोहल्ले के कृष्ण चंद मिश्र, भकालू बाबा, फणीश चंद मिश्र, झिनकू बाबा, लालचंद शर्मा, केशव दूबे, हिमांशू दूबे, सौरभ मिश्र, अंशुमान मिश्र आदि ने बताया कि ब्राह्मण मुहल्ले नालियों के जाम होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों में भरा है। इसके कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो गई है।
नालियों के पानी से उठ रही दुर्गंध से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा लगाकर जाते हैं, लेकिन वहां रहने वालों पर क्या गुजर रही है। यह सहज ही आकलन किया जा सकता है। इस गंदे पानी में बड़े मच्छरों का वास है। मच्छर जहां काट लेते हैं। वहां बड़े-बड़े दिदोरा पड़ जाते हैं। इसमें घंटों खुजलाहट होती रहती है। भय है कि कहीं मच्छर जनित बीमारी भयावह रूप न ले ले।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा ने बताया कि भूमिगत नाली जाम हो गई है। इसके कारण अन्य नालियों का पानी सड़क में भरा है। जल्द ही नालियों को साफ कराकर व्यवस्था सुदृढ़ करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें