संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्त ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस स्थित साइबर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान साइबर अपराध के ऑफलाइन व ऑनलाइन मामलों की जानकारी लेकर साइबर अपराध के पीड़ितों को अतिशीघ्र न्याय दिलाने और साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ पुलिस लाइंस राघवेन्द्र सिंह राठौर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा, पीआरओ एसपी जीतेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद