संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 19 फरवरी को ऑनलाइन हाजिरी से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर पंचायत राज के सफाई कर्मचारी विकास भवन पर धरना देंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और महामंत्री नरेंद्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि धरने के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा जाएगा। जिसमे सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली एवं पदोन्नति करने की मांग, मृतक आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिए जाने आदि की मांग शामिल है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।